Showing posts with label Pain. Show all posts
Showing posts with label Pain. Show all posts

May 4, 2020

आज यूँ ही

आज यूँ ही बैठे बैठे याद उनकी चली आयी है।
फिर मुसकुराहट वो प्यारी लौटी है,
फिर आँख मेरी भर आयी है।
यूँ तो नज़र में रहता है उनका चेहरा हर पहर,
बात भी दिल में होती है उनसे शाम सहर।
मग़र आज शायद बात कुछ ख़ास हो आयी है,
ज़िक्र उनका कुछ ख़ास हुआ है दिल की गहराई में
जो आज यूँ ही बैठे बैठे याद उनकी चली आयी है।
फिर मुसकुराहट वो प्यारी लौटी है,
फिर आँख मेरी भर आयी है।
आँख मेरी भर आयी है।।

February 14, 2020

ये अधूरा सा जहाँ

तुमसे बिछड़े हम जो कल, मिल सकें फिर कहाँ।

साथ बीते थे जो पल, अब नहीं, पर कशिश उनकी बाक़ी है।
साथ बीते थे जो, कुछ पल, चाह उनकी अब भी बाक़ी है।
महक साथ बीते हुए हर पल की, हर तरफ़ बाक़ी है।

पर हो नहीं जो इसमें तुम, है अधूरा बहुत ये जहाँ!
तुमसे बिछड़े हम जो कल, मिल सकें फिर कहाँ।

परे हमसे बहुत हो तुम, है अधूरा बहुत ये जहाँ!

June 7, 2019

Our Sun -- An Elegy


Cold!
Cold was thy brow to touch,
No warm hand anymore,
For us to clutch!

No sun did set,
Nor rose a moon.
We came to thee but
Thou hath left er too soon!

We grope for thee,
Oh, Thou art gone!
Er we saw,
Thou had passed on!

All hope dashed
It's now just tears
Unhealed hearts,
For years...and years!

Oh, come back Thee!
We pine, we long.
Come sing to us
Just one more song!

Sweet smiles no more.
No more thy touch!
No warm hand
For us to clutch!

No light anymore
No peace, just tears.
No light anymore
Our Sun, thou hast set!

September 20, 2014

दाग़ दिल पे लिया है मैंने


ग़म तेरे न आने के मिला, तो;
शिक़वा तुझसे नहीं ज़िन्दगी से किया मैंने।
दिलो-दायर और के हुए तेरे;
ये भी ख़ामोश खड़े सहा है मैंने।

के तू रुस्वा न हो ज़माने में आह से भी मेरी;
यूं दर्द बेवफ़ाई का तेरी जज़्ब किया है मैंने।
अश्क़ आँख से न एक भी गिरने पाए;
रस्म-ए-उल्फ़त को इस तरह जिया है मैंने।

न  हैराँ उसके जाने से, न परेशाँ तू;
दिल पे फ़ौलाद तेरे रख दिया है मैंने।
के पाक रूहो-कफ़न रहे तेरा, शीन;
दाग़ दामन पे नहीं दिल पे लिया है मैंने।

January 7, 2012

जलाये जा नये दीये

"बुझ गया एक और दीया."
खड़ा क्यूँ, ये सोचता?
जलते हैं सेकड़ों अभी
है रोशन चमन अब भी तेरा.
जलेंगे और भी अभी
क्या हुआ जो वो एक बुझ गया.
जलाये जा नये दीये
न रह यूं खड़ा सोचता!
जलाये जा नये दीये,
कि रोशन रहे चमन तेरा.

क्यूँ खड़ा ये सोचता कि,
"एक और दीया बुझ गया."
क्या पहले कई बुझे नहीं?
क्या रोशन नहीं चमन तेरा?
वो रोशन क्या खास कर सके,
झोंखे से एक, जो बुझ चला!
जलाये जा नये दीये
कि रोशन रहे चमन तेरा.

न रह खड़ा ये सोचता कि,
"दीया एक और बुझ गया"
कह दे अलविदा उसे,
जो साथ तेरे न चल सका!
कह दे अलविदा उसे,
जो राह में ही बुझ चला!
जलाये जा नये दीये,
कि रोशन रहे चमन तेरा.

"bujh gayA ek aur dIyA."
khadA kyU.n ye sochta?
jalte hai.n sekdo.n abhi,
hai roshan chaman ab bhi terA.
jale.nge aur bhI abhI,
kya hua jo vo ek bujh gayA.
jalAye ja naye dIye,
na rah yU.n khadA sochtA!
jalAye ja naye dIye,
ki roshan rahe chaman terA.

kyU.n khadA ye sochta ki,
"ek aur dIyA bujh gaya"
kyA pahle kaI bujhe nahi.n?
kyA roshan nahi.n chaman terA?
vo roshan kyA khAs kar sake,
jho.nkhe se ek, jo bujh chalA!
jalAye ja naye dIye,
ki roshan rahe chaman terA.

na rah khadA ye sochtA ki,
"dIyA ek aur bujh gayA."
kah de alvidA use,
jo sAth tere na chal sakA!
kah de alvidA use,
jo rAh mei.n hI bujh chalA!
jalAye ja naye dIye,
ki roshan rahe chaman terA.

April 26, 2010

Another goodbye? Ah! and the pain?
Nah! The clouds are here, to bring the rain

You say the sun's overtaken now?
He's the one to have made the rain!

So what if it's time for goodbye!
If there's been joy, there'll be pain!

Time to gear up and go on... 
There'll be rainbows yet again!